{"_id":"686f6b7a3e277e5f55002707","slug":"gonda-young-man-shot-himself-dead-in-a-family-dispute-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: पारिवारिक विवाद में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत, कमरा बंद कर किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: पारिवारिक विवाद में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत, कमरा बंद कर किया फायर
Thu, 10 Jul 2025 02:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:01 PM IST
सार
गोंडा जिले के महेवा गोपाल गांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि युवक ने पारिवारिक विवाद में खुद की जान ली।
विज्ञापन
मृतक युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के मोतीगंज के महेवा गोपाल गांव में बुधवार की देर रात आशुतोष कुमार सिंह (45) की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि आशुतोष ने स्वयं को घर के अंदर कमरे में खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर परिजन दरवाजे के पास पहुंचे तो देखा कि आशुतोष के सीने में गोली लगी हुई है। खून बह रहा है। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी मनोज रावत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व फारेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन