{"_id":"6377c63c765bcb517471e0d1","slug":"gonda-urea-problem-gonda-news-lko657810020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों से खाद गायब, निजी दुकानों पर जमाखोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों से खाद गायब, निजी दुकानों पर जमाखोरी
विज्ञापन
गोंडा के साधन सहकारी समिति मुजेहना में लगा ताला। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। रबी की बुआई शुरू होने से पहले ही जिले की सहकारी समितियों पर खाद का टोटा किसानों की परेशानी बढ़ाने लगा है। सहकारी समितियों पर डीएपी व एनपीके की किल्लत के चलते मजबूरी में किसानों को खुले बाजार से महंगी दर पर खाद खरीदने की परेशानी उठानी पड़ रही है।
खाद बिक्री से जुड़े दुकानदार भी मौके का फायदा उठाकर खाद की मुनाफाखोरी से जेब भरने में जुटे हैं। इसके लिए किसानों से निर्धारित दाम के इतर सवा सौ से डेढ़ सौ रुपया तक की अधिक वसूली की जा रही है। इसका सीधा खामियाजा गरीब व मझौले किसानों को भुगतना पड़ रहा है। दूसरी तरफ कृषि विभाग के अधिकारी अधिकांश समितियों पर खाद बिक्री का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध होने का दावा कर चुप्पी साधे हैं।
इस साल पहले सूखे और फिर बेमौसम बरसात व बाढ़ की मार के बाद अब किसानों को बुआई के लिए उर्वरक की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। सहकारी समितियों पर वितरण के लिए जितने बोरी खाद आती है, उससे कही ज्यादा किसान इसे पाने के लिए लाइन में लगे दिखते हैं। इसके चलते ही समितियों पर आने वाला स्टॉक कुछ देर में ही खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
इससे परेशान किसानों को खुले बाजार में संचालित दुुकानों से महंगी कीमत पर खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। निजी दुकान इसके एवज में किसानों से डीएपी के लिए 150, यूरिया पर 80 रुपये व एनपीके पर 85 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से अतिरिक्त वसूली कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
सहकारी समितियों पर लटक रहा ताला
वजीरगंज के साधन सहकारी समिति करदा पर शुक्रवार को ताला लटकता मिला। फोन पर समिति के सचिव राधेश्याम ने बताया कि वितरण के लिए बीते एक माह से खाद का स्टॉक नहीं है, इसी लिए इसे बंद कर रखा है। बभनान के साधन सहकारी समिति लिमिटेड सिसई रानीपुर में खाद न मिलने के कारण किसानों को वापस लौटना पड़ रहा है। सचिव बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि समिति पर कई दिनों से खाद नहीं है। 200 बोरी डीएपी आई थी। इसका वितरण किसानों में कर दिया गया है।
इटियाथोक के साधन सहकारी समिति लिमिटेड जानकीनगर में यूरिया उपलब्ध नहीं है, ग्राम लक्ष्मणपुर लालनगर के किसान रामप्रकाश ने बताया कि गेहूं बुआई के लिए यूरिया लेने आए थे मगर नहीं मिल सकी। बाजार से 150 रुपया प्रति बोरी अधिक देकर खरीदना पड़ा। समदरीयन पुरवा में भी खाद उपलब्ध नहीं है। बनगांव निवासी राधेश्याम निषाद, दुबहा बाजार निवासी सुरेश सोनकर आदि ने बताया कि निजी दुकानदार डीएपी, एनपीके व यूरिया के एवज में निर्धारित दर से सौ से लेकर डेढ़ सौ रुपया तक की मुनाफाखोरी कर रहे हैं।
समितियों से खाद की खरीद करें
सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकांश समितियों पर यूरिया सहित अन्य खाद उपलब्ध है। किसान निर्धारित मूल्य पर सहकारी समितियों से ही खाद की खरीद करें। जेपी यादव, जिला कृषि अधिकारी