फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Three bikers going to wedding procession died in a road accident, an unknown vehicle hit them and ran a

गोंडा: बरात जा रहे तीन बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागा

Mon, 03 Feb 2025 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Feb 2025 09:36 PM IST
सार

Road accident in Gonda: गोंडा में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक ही बाइक से बरात जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Gonda: Three bikers going to wedding procession died in a road accident, an unknown vehicle hit them and ran a
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गोकला गांव से गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के गड़रही गांव में बाइक से बरात आ रहे दूल्हे के भाई समेत तीन युवक विशेश्वरगंज के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मरणासन्न हो गए। तीनों को गोंडा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा किस वाहन से हुआ, इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


मोकला गांव निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भतीजे भोले सिंह की गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के गड़रही गांव में शादी तय हुई थी। सोमवार को उनका भाई बबलू सिंह (25), दूल्हे के भाई टिंकू सिंह (20) व गांव के ही सन्नी सिंह (18) दहेज में मिली बाइक से बरात जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

पीछे बस व अन्य चौपहिया वाहनों में अन्य बराती भी आ रहे थे। विशेश्वरगंज में बाइक में अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे तीनों मरणासन्न हो गए। उनकी हेलमेट भी टूटकर चकनाचूर हो गई। पीछे से पहुंचे बराती तीनों को लेकर गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने देखते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया। संजय ने बताया कि दूल्हा भोले उनका चचेरा भतीजा है। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरातियों ने किया हंगामा
मौत के बाद पहुंचे अन्य बरातियों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। वह मृत युवकों के शव को मर्च्युरी में रखने से मना कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बरातियों को समझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर शव मर्च्युरी में रखवाया जा सका। अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed