फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,State,football,winner,varanasi

Gonda News: वाराणसी ने झांसी को दी शिकस्त

Sun, 04 Dec 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
gonda,State,football,winner,varanasi
गोंडा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में भिड़तीं खिलाड़ी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को छह मुकाबले हुए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। वहीं वाराणसी ने झांसी को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार को पहला मैच आजमगढ़ व सहारनपुर मंडल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ की टीम 5-0 से विजयी रही। आजमगढ़ की तरफ से दो गोल रुक्मणी, दो गोल नीतू व एक गोल आंचल ने किया। दूसरा मुकाबला अलीगढ़ व देवीपाटन मंडल के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ मंडल ने आशी के एक गोल की मदद से 1-0 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरा मैच वाराणसी व झांसी के बीच आयोजित हुआ। जिसमें वाराणसी की खिलाड़ियों ने एक के बाद एक गोल दागा। इस तरह 19-0 के बड़े अंतर से वाराणसी ने जीत दर्ज की। अदिति ने 11 गोल, आंचल ने पांच, शिवानी ने दो व नंदिनी ने एक गोल किया। प्रतियोगिता का चौथा मैच प्रयागराज व बरेली की टीमों के मध्य कराया गया। इसमें प्रयागराज ने 1-0 से जीत दर्ज की। शिप्रा कुमारी ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवां मैच अयोध्या व आगरा मंडल के बीच हुआ। इसमें आगरा ने 3-0 के अंतर से जीत दर्ज की। इसमें अर्चना ने दो व शैवी ने एक गोल किया। छठा मैच विंध्याचल व लखनऊ के बीच हुआ। इसमें विंध्याचल की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। नेहा सरोज ने एक गोल किया।

उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक अयूब शाह, मनोज तिवारी, रजा उल्ला, महेश चंद्र, माधुरी देवी, साहिल अनवर, अजय यादव, विकास भारती, अमल कुंवर, इफ्तिखार खां, मो. आरिफ नजमी रहे। सोमवार को तीन मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed