फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda shines in school taekwondo competition

Gonda News: विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोंडा का जलवा

Tue, 28 Nov 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gonda shines in school taekwondo competition
गोंडा। मंडलीय विद्यालयीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। गोंडा के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया। 14 बालक व 11 बालिका खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में प्रतिभाग किया। गोंडा के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक पर कब्जा कर पूरे मंडल में गोंडा का परचम लहराया। ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज ने सभी का स्वागत करते हुए बैज लगाया।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता में गोंडा से बालक वर्ग में नवनीत कुमार, इमानुएल विलियम, आयुष्मान चतुर्वेदी, मो. खालिद, हर्षित चौधरी, उमंग राजभर, कार्तिक कौशल, विशाल सिंह, सार्थक सिंह, आयुष राजभर, अभिनव सिंह, संजय कुमार, अंश सिंह, अविरल चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर से श्रेयांश पांडेय, अरहम, आयुष पटेल चयनित हुए। बहराइच से ईशान, हर्ष का चयन हुआ। जबकि श्रावस्ती से उत्तम व अरुण शर्मा चयनित हुए। बालिका वर्ग में गोंडा से अक्षिता, जया वर्मा, निष्ठा द्विवेदी, अर्पिता शुक्ला, पलक तिवारी, जिया, वैष्णवी, श्रेया सिंह, महक मौर्या, प्रेरणा, बबिता, चयनित हुईं।

वहीं बलरामपुर से चांदनी वर्मा, पलक शुक्ला, प्राची शुक्ला, सदफ का चयन हुआ। विजयी खिलाड़ी आगामी 5 से 8 दिसंबर तक विंध्याचल मंडल में राज्य स्तरीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। निर्णायक की भूमिका में अरुणचंद नागर, संदीप चौहान, मनीष बघेल, सागर आर्या, शिवम रहे। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय, व्यायाम शिक्षक रंजीत राम, बंशीधर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed