फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,roadways,online,bus

Gonda News: यात्री ऑनलाइन करा सकेंगे रोडवेज टिकट की बुकिंग

Fri, 25 Nov 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
gonda,roadways,online,bus
गोंडा। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था लागू की है। यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा मुहैया होगी। यात्री परिवहन निगम की बसों के समय व रूट की जानकारी भी व्हाट्सएप सपोर्ट पर ले सकेंगे। परिवहन निगम ने रोडवेज बस स्टेशन पर अलग से दो काउंटर खोले हैं। इन काउंटरों से टिकटों की बुकिंग भी यात्री करा सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के गोंडा रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। यहां परिवहन निगम ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए अलग-अलग दो काउंटर खोले हैं। इनमें एक काउंटर पर करेंट टिकट की बुकिंग होगी, जबकि दूसरे पर एडवांस टिकट की बुकिंग यात्री ऑनलाइन करा सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने इसके लिए अलग से दो ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई है। दिन की पाली में आरती पांडेय व रात में इमरान फारूकी की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों ऑपरेटर काउंटर पर टिकटों की बुकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001802877 व व्हाट्सएप सपोर्ट नंबर 9415049606 परिवहन निगम ने जारी किया है। इस पर यात्री बसों के आने-जाने के समय, रूट व स्टापेज की जानकारी ले सकेंगे। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed