फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda residents were thrilled to see Kirti Vardhan with Putin

Gonda News: पुतिन के साथ कीर्तिवर्धन को देख गोंडावासी गदगद

Fri, 05 Dec 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gonda residents were thrilled to see Kirti Vardhan with Putin
नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हाथ मिलाकर अ​भिवादन करते गोंडा के सांसद व केंद
गोंडा। भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करने के लिए बृहस्पतिवार को मौजूद प्रतिनिधिमंडल में गाेंडा के सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी शामिल रहे। कीर्तिवर्धन सिंह ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए हाथ मिलाया। न्यूज चैनलों व सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें देख गोंडावासी गदगद हैं।
विज्ञापन

विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने कहा कि चाहे गाजा शांति समिट में मिस्र के शर्म-अल शेख में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात हो या फिर दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत, यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि गोंडा-बलरामपुर और देवीपाटन मंडल की मिट्टी की ताकत और पहचान का प्रतीक है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वीना राय ने पुतिन से हाथ मिलाते कीर्तिवर्धन का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमारे गोंडा की शान।
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक अर्चना उपाध्याय का कहना है कि कीर्तिवर्धन सिंह की यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी कि मेहनत, संकल्प और आत्मविश्वास से कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नगर मंडल की उपाध्यक्ष सरिता तिवारी ने कहा कि यह क्षण हमें याद दिलाता है कि छोटे कस्बों और गांवों से निकले लोग भी वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

सोशल मीडिया पर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा है कि ‘राजा भैया आप ने हम सभी का सम्मान बढ़ाया है, हम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।‘ कीर्तिवर्धन सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज पर संदेशों की झड़ी लगी है। राजेश कुमार यादव लिखते हैं, ‘मेरे गृह जनपद गोंडा के सांसद जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। जय हो।’ एसके पांडेय, शुभम सहित अन्य ने भी प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed