फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,reservation,chairman,nagar nikaay

Gonda News: अध्यक्ष पद के आरक्षण में देरी, चढ़ा सियासी पारा

Sun, 04 Dec 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
gonda,reservation,chairman,nagar nikaay
गोंडा। जिले की दस निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची आने में हो रही देरी से सियासी पारा चढ़ने लगा है। अध्यक्ष की कुर्सी पाने की तैयारी में जुटे दिग्गज अंतिम समय पर किसी भी तरह का खेल न हो जाने की आशंका से घबराए दिखने लगे हैं। शनिवार को आरक्षण सूची जारी होने की अटकलों पर लगे विराम के बाद कई के समर्थकों ने तो जोड़तोड़ के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचकर बड़े नेताओं के संपर्क को डेरा भी जमा दिया है।
विज्ञापन

जिले के 10 निकाय क्षेत्रों में से तीन नगर पंचायतें नवगठित हैं। ऐसे में इन तीनों निकाय में चेयरमैन पद का आरक्षण नए सिरे से तय होगा जबकि सात निकायों का आरक्षण चक्रानुक्रम में होना है। ऐसे में पुरानी सात निकायों में से पांच सीटों का आरक्षण बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही इस बार दस सीटों के होने से अनूसूचित जाति के लिए भी चेयरमैन की एक आरक्षित होनी है। इस पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं। ऐसे में चेयरमैन पद के आरक्षण के लिए जारी होने वाली सूची की देरी ने सभी की धुकधुकी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

चुनावी जंग की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशियों की पूरी नजर पदों के आरक्षण को जारी होने वाली सूची पर टिकी है। इसके साथ ही चेयरमैन पद के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन व टिकट पाने की जोर आजमाइश भी तेज है। सबसे ज्यादा भीड़ भाजपा व सपा में देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ों की प्रतिष्ठा बनी तीन नगर पालिका की सीट
जिले में तीन नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर कई बडे़ नेताओं की करीबी नजर रहती है। बीते 2017 में हुए चुनाव के दौरान नवाबगंज की सीट सामान्य होने पर भी कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी को टिकट नहीं मिला था। ऐसे में उन्होंने निर्दलीय सत्येंद्र सिंह को अपना समर्थन देकर चुनाव जिताया और अपना राजनैतिक वर्चस्व कायम बनाए रखा था। इस बार भी यहां के सीट के आरक्षण पर सभी की निगाह टिकी है क्योंकि बीते कई चुनाव से यह सीट आरक्षित श्रेणी में नहीं आई है। इसी तरह गोंडा और करनैलगंज में भी चेयरमैन पद को लेकर दो प्रमुख दलों से जुड़े दिग्गजों की विशेष रुचि है।

नव गठित निकायों में भी जोर आजमाइश तेज
नवगठित नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष पद का आरक्षण नए सिरे से होना है। इसे लेकर तरबगंज और बेलसर में कई दिग्गजों की निगाहें सीट की आरक्षण सूची पर है। तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय व एमएलसी अवधेश कुमार सिंह का निवास भी इसी इलाके के आवासीय भवन में है। वहीं बेलसर में बडे नेताओं के करीबी लोग अध्यक्ष पद हथियाने की तैयारियों में काफी पहले से ही सक्रिय दिख रहे हैं। फिलहाल पूरी तस्वीर आरक्षण सूची के बाद ही साफ होगी। इसी तरह कटरा बाजार, खरगूपूर, परसपुर व मनकापुर में चक्रानुक्रम आरक्षण को लेकर सभी की धुकधुकी बनी है।
नगरपालिका - 03
नगर पंचायत - 07
वार्ड - 173
मतदाता - 2.69 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed