{"_id":"638102ee748e0952c03e8dc0","slug":"gonda-rasan-cancil-gonda-news-lko6589025113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छह माह से राशन नहीं ले रहे 13516 कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छह माह से राशन नहीं ले रहे 13516 कार्डधारक
विज्ञापन
गोंडा स्थित जिला पूर्ति कार्यालय। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में 13,516 कार्डधारकों ने छह माह से राशन नहीं लिया है। आपूर्ति विभाग अब ऐसे लोगों का आंकड़ा जुटाकर कार्ड निरस्त करने की तैयारी कर रहा है। इनके स्थान पर दूसरे पात्र लोगों को राशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
जिले में 1,346 सस्ते गल्ले की दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों से कार्डधारकों को सस्ता राशन दिया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी पात्रों को खाद्यान्न वितरित किए जाने की व्यवस्था है। कार्डधारकों को दो बार राशन उपलब्ध कराया जाता है। मगर इसके इतर 13,516 लोगों ने राशन योजना को बॉय-बॉय कर दिया है। छह माह से ये कार्डधारक राशन लेने कोटे की दुकानों पर नहीं जा रहे हैं।
आपूर्ति विभाग ने ऐसे कार्डधारकों का आंकड़ा जुटाया है, जो काफी समय से अनाज नहीं ले रहे हैं। इन लोगों की जगह छूटे हुए पात्रों को योजना का लाभ देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
छूटे लोगों को मिलेगा लाभ
जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि छह महीने से राशन न लेने वाले कार्डधारकों का ब्योरा जुटाया गया है। बीते दिनों जिले के दौरे पर आए खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी इसको लेकर निर्देश दिया था। डीएसओ ने बताया कि छूटे हुए पात्रों को राशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
कोटेदार के घर में मिला 406 बोरी खाद्यान्न
झंझरी ब्लॉक के सीहा गांव में एक घर से 406 बोरी खाद्यान्न मिला है। बताया जाता है कि गांव के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। उनका कहना था कि दो माह पहले कोटेदार जगराम सोनकर की मौत हो गई, लेकिन अनाज उसके घर रखा हुआ है।
एसडीएम वीके सिंह के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक जुगुल किशोर व पूर्ति निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव की टीम ने जांच की। अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि रविंद्रनाथ मिश्र, जगराम सोनकर व रमजान की मौजूदगी में स्टॉक की जांच की गई है। रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है।