फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda railway station will have facilities like airport

हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं से लैस होगा गोंडा रेलवे स्टेशन

Thu, 12 Aug 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gonda railway station will have facilities like airport
गोंडा। गोंडा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अब हवाई अड्डे की तर्ज पर होगा। इसके तहत रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्तर पर चयनित हुए देश के 49 रेलवे स्टेशनों में से यूपी के गोंडा व गोरखपुर स्टेशन का चयन हुआ है। इसे लेकर जिले के लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे के तर्ज पर विकसित करने के लिए रेलवे से हटाकर रेल भूमि विकास प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा ,गोरखपुर व छपरा रेलवे स्टेशन आएंगे। रेल भूमि विकास प्राधिकरण को मिल जाने जाने से गोंडा रेलवे स्टेशन व रेलवे कालोनियों का का विकास तो होगा ही साथ ही बड़ी संख्या में बेरोजगार को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

अभी तक रेलवे स्टेशन, परिसर व कालोनियों का विकास कार्य रेलवे विभाग के पास था। बीते मंगलवार को मोदी सरकार ने विकास की गति को बढ़ाने के मद्देनजर पूरे भारत में 49 रेलवे स्टेशन को रेलवे विभाग से हटाकर रेलवे रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सौंपने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार के इस कदम से देवीपाटन मंडल के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। इससे गोंडा रेलवे स्टेशन, परिसर व रेलवे कालोनियों से जुड़े कार्य को भी ठेका प्रथा से मुक्ति मिल जाएगी।
रेल भूमि विकास प्राधिकरण के सदस्य (राजस्व) पीके अग्रवाल ने बताया है कि पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों स्टेशनों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जल्दी इससे जुड़े निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। इस कार्ययोजना के तहत स्टेशन को हवाई अड्डा की तरह बेहतर सुख सुविधा युक्त बनाया जाएगा। इसके तहत रेलवे कॉलोनी व परिसर में बच्चों के खेलने के लिए अच्छे पार्क, स्टेडियम, मॉल व अन्य संसाधनों की स्थापना भी होगी।
कायाकल्प के तहत रेलवे स्टेशन पर हवाई अड्डे की तरह से ही यात्रियों को बैठने के लिए पीपी मॉडल की सीटें मिलेगी। इसके साथ ही ऑटोमेटिक निकास द्वार के साथ ही यात्रियों का लगेज स्टेशन पर ले जाने के लिए ट्राली बैग भी रहेगा, प्लेटफार्म एक पर ट्रेनों को पकड़ने के लिए प्लेटफार्म के पास दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए मार्ग बनेगा।
खानपान सामग्रियों के साथ ही महिला यात्रियों के लिए स्टेशन पर सुरक्षा व सुविधा युक्त वेटिंग हाल बनेगा। स्टेशन पर ही गोंडा स्टेशन से बाहर जाने के लिए चार पहिया वाहनों के बुकिंग की सुविधा भी यात्रियों को मुहैया होगी। पूरा स्टेशन वाईफाई सुविधा से लैस रहेगा।
स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही रेलवे की खाली जमीनों का उपयोग होगा। इसके साथ ही कर्मियों के लिए बनीं कालोनियों में हर तरह की सुविधाएं देने के लिए विकास कार्य होंगे। रेलवे परिसर के खाली जमीनों पर दुकानें, माल, होटल बनाए जाएंगे। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। गोंडा में श्रावस्ती, बलरामपुर व अयोध्या जाने के लिए दूरदराज से लोग ट्रेन से आते हैं।
रेलवे कालोनियों में बच्चों के खेलने के लिए पार्क के साथ ही कर्मचारियों व उनके परिवार के लिए जिम, ब्यूटी पार्लर की सुविधा विकसित होगी। सेमरा में बनी रेलवे कालोनियों से सीधे स्टेशन पर आने-जाने के लिए एक विशेष मार्ग का निर्माण होगा।

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (राजस्व) के सदस्य पीके अग्रवाल ने बताया कि गोंडा रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किए जाने की योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही बजट तय करके कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के तीन स्टेशनों का विकास किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed