{"_id":"63c4361b7b656124d0279689","slug":"gonda-pre-board-exam-practical-today-gonda-news-lko666732947-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्री बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 21 से होंगी प्रयोगिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्री बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 21 से होंगी प्रयोगिक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं से पहले इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। सोमवार से 10 वीं और 12 वीं परीक्षाएं शुरू होंगी, जोकि 20 जनवरी तक पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद 21 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। डीआईओएस ने सभी कॉलेजों को परीक्षाएं पूरी कराने के साथ रिपोर्ट मांगी है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे। प्रवेश पत्र के पहले ही 21 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होनी है। परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो और प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनुक्रमांक पर कराई जा सके, इसके लिए वेबसाइट पर अनुक्रमांक अपलोड कर दिए जाएंगे।
उसी आधार पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य परीक्षार्थियों को उनके अनुक्रमांक बताकर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएंगे। प्री- बोर्ड परीक्षाओं में अनुक्रमांक की जरूरत नहीं है। बता दें कि प्रायोगिक परीक्षा के बीच में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों का विवरण
- हाईस्कूल- 53327
- बालक- 29124
- बालिका- 24203
- इंटरमीडिएट- 39191
- बालक- 21669
- बालिका- 17522
परीक्षाओं की तैयारी पूरी
प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी इंटर कॉलेजों ने पूरी कर ली है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी भी की जा रही है।
राकेश कुमार, डीआईओएस