फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda Police in the final due to Carey's brilliant innings

Gonda News: कैरी की आतिशी पारी से गोंडा पुलिस फाइनल में

Tue, 08 Oct 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gonda Police in the final due to Carey's brilliant innings
गोंडा। जीत की उम्मीद खो चुकी गोंडा पुलिस की टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरे विकास तिवारी कैरी ने धुआंधार खेल का नजारा दिखाया, नाबाद 54 रनों की बदौलत प्रतिद्वंद्वी नानपारा वारियर्स की टीम को चार विकेट से हरा दिया। आयोजक मतीन सिद्दीकी ने बताया कि टूर्नामेंट के छठे और अंतिम दिन फाइन फर्नीचर और गोंडा पुलिस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

शहर के जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे गोंडा प्रीमियर लीग सीजन-5 के पांचवें दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला फाइन फर्नीचर और कामाक्षी उत्तम के बीच खेला गया। कामाक्षी उत्तम टीम खराब फील्डिंग के चलते हार गई। फाइन फर्नीचर की टीम के चित्रांश श्रीवास्तव और अजय बिष्ट की शानदार बल्लेबाजी से टीम ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला नानपारा वॉरियर्स और गोंडा पुलिस के बीच खेला गया। नानपारा वॉरियर्स के प्रदीप यादव ने शानदार 60 रनों की पारी खेली। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा पुलिस टीम की शुरुआत खराब रही। लेकिन जब कप्तान विकास तिवारी उर्फ कैरी और क्रीज पर मौजूद अनस ने एक जिम्मेदारी भरी पारी खेली तब जाकर टीम की उम्मीदें जिंदा हो सकीं। विकास ने शानदार 52 और अनस ने 32 रनों का योगदान दिया जिससे टीम ने मैच चार विकेट से जीत लिया। अब टूर्नामेंट के छठे और अंतिम दिन फाइन फर्नीचर और गोंडा पुलिस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed