फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,play

ताइक्वांडो खिलाड़ियों का किया सम्मान

Sun, 06 Nov 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
gonda,play
गोंडा के एक निजी कंम्यूटर सेंटर में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को सम्मानित करते संतोष गुप्ता। -सं? - फोटो : GONDA
गोंडा। महराजगंज जिले में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 12 पदक जीतकर जिले का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों को पांच स्वर्ण पदक, दो रजत पदक तथा पांच कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

महाराजगंज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अक्तूबर महीने में बालक-बालिका राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों में से अनुप्रिया सिंह, आयुष राजभर, जिया सिंह, पीयूष राजभर तथा क्षितिज तिवारी को स्वर्ण पदक, जबकि अन्य खिलाड़ियों को रजत व कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रविवार को एक निजी कंप्यूटर सेंटर में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रहे संतोष गुप्ता ने कहा कि ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि समस्त पदक विजेताओं का सम्मान खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने के लिए किया गया। जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed