{"_id":"6362b68c9d09101a0143f7d9","slug":"gonda-parikrama-gonda-news-lko6553209174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय श्रीराम के उद्घोष संग हजारों लोगों ने की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय श्रीराम के उद्घोष संग हजारों लोगों ने की परिक्रमा
विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा के खरगूपुर में अक्षय नवमी के अवसर पर परिक्रमा में शामिल महंत, विधायक व अन्य। -संवाद
- फोटो : GONDA
खरगूपुर (गोंडा)। शांति मनोरम झालीधाम आश्रम में कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर बुधवार को परिक्रमा में 25 हजार से अधिक परिक्रमार्थी शामिल हुए। परिक्रमा में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
बुधवार को शांति मनोरम झालीधाम आश्रम के महंत नरसिंह दास महाराज की अगुवाई में सुबह 9.30 बजे मंदिर से भगवान श्रीराम, सीता जी व स्वामी राम मिलन दास की समाधि की पूजा-अर्चना व आरती के बाद परिक्रमा प्रारंभ हुआ। इसमें खरगूपुर समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच जिलों से आए श्रद्धालु शामिल हुए। स्वामी राम मिलन दास महाराज की समाधि पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किया।
पांच किलो मीटर दूरी की परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे। लोगों का यहां भोर से ही आना शुरू हो गया था। परिक्रमा में प्रमुख रूप से विधायक विनय कुमार द्विवेदी, जिला महामंत्री भाजपा आशीष त्रिपाठी, धर्मेंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, संतोष, घनश्याम शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, अखिलेश तिवारी, रविंद्र कश्यप, अरविंद मिश्रा, जगदंबा प्रसाद तिवारी शामिल हुए। आश्रम में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
परिक्रमार्थियों का किया स्वागत
परिक्रमा की शुरुआत होने के बाद आश्रम के महंत नरसिंह दास महाराज सहित अन्य धर्म गुरुओं का स्वागत सामाजिक संस्था अभिलाख फाउंडेशन के संरक्षक व सुलह अधिकारी रसिक बिहारी तिवारी, राजीव तिवारी, अतुल तिवारी, बृजेश तिवारी आदि ने फूल माला पहनाकर किया। परिक्रमा में शामिल लोगों को संस्था द्वारा फल का वितरण किया गया।