{"_id":"6398c2c2c094195841259090","slug":"gonda-old-age-pension-pension-camp-gonda-news-lko6617095118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कैंप लगाकर पेंशन के लिए बुजुर्गों से जमा कराए प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कैंप लगाकर पेंशन के लिए बुजुर्गों से जमा कराए प्रपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आधार प्रमाणीकरण ना होने से पेंशन से वंचित बुजुर्गों की सहूलियत के लिए मंगलवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से विकास भवन समेत जिले के सभी 16 विकास खंडों के मुख्यालय पर कैंप लगाया गया। इस दौरान पेंशन के लिए प्रपत्र जमा कराए गए।
जिले के समाज कल्याण विभाग में 1.40 लाख बुजुर्ग को पेंशन दी जा रही है। पेंशन संबंधित के बैंक खातों में भेजी जाती है। अभी भी तमाम बुजुर्ग पेंशन धारक ऐसे हैं जिनका आधार प्रमाणीकरण का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे उनकी पेंशन रुकी हुई है।
पेंशन पाने के लिए बुजुर्ग प्रतिदिन समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटते हैं लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को लगे कैंप में पेंशन के प्रपत्र जमा कराए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि कैंप शनिवार तक चलेगा। सभी लाभार्थी बुजुर्ग जिनका आधार प्रमाणीकरण न हो पाया हो वह कैंप में पहुंचकर अपने प्रपत्र जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
मुजेहना में 46 पेंशन धारकों ने जमा किए प्रपत्र
बाबागंज गोंडा। मुजेहना ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित एकीकृत सामाजिक पेंशन कैंप दूसरे दिन मंगलवार को कुल 46 पेंशन धारकों की ओर से प्रपत्र जमा किए गए।
बीडीओ विकास मिश्र ने पात्र लाभार्थियों से अपने प्रपत्र जमा करने की अपील की। एडीओ रविंद्र प्रताप मिश्र व जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से आये सिद्धनाथ पाठक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को 46 लोगों के प्रपत्र जमा हुए हैं। जिसमें 16 वृद्धावस्था, 23 निराश्रित महिला व 7 दिव्यांगजन से संबंधित प्रपत्र जमा किए गए हैं।