फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,notice,samajwadi party,pradarshan,dharna

सपा के दो पूर्व मंत्रियों समेत 26 लोगों को नोटिस

Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
gonda,notice,samajwadi party,pradarshan,dharna
गोंडा। पुलिस हिरासत में संविदा लाइनमैन की मौत मामले में सपा नेताओं ने 25 सितंबर को थाने के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके लिए उपजिला मजिस्ट्रेट तरबगंज से अनुमति मांगी। मगर उपजिला मजिस्ट्रेट ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने सपा के दो पूर्व मंत्रियों समेत 26 लोगों को नोटिस जारी कर 24 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय पर तलब किया है। सपा नेताओं से एक लाख का निजी मुचलका व एक-एक लाख की दो जमानत राशि भरना होगा। साथ ही एक साल तक धरना प्रदर्शन भी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

उपजिला मजिस्ट्रेट शत्रुघ्न पाठक ने गुरुवार को बताया कि नवाबगंज में आक्रोशित भीड़ ने मार्ग जाम कर बड़े पैमाने पर हिंसा की थी। सपा नेताओं ने 24 सितंबर तक आरोपी प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी न होने पर 25 सितंबर को दोबारा प्रदर्शन करने की घोषणा की है। बताया कि मौजूदा समय में त्योहारों का सीजन है। इसलिए धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उपजिला मजिस्ट्रेट ने सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक राम विशुन आजाद, बैजनाथ दूबे, नंदिता शुक्ला, पूर्व एमएलसी महफूज खां, रणविजय सिंह, पूर्व विधायक रमेश गौतम, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह, संजय विद्यार्थी, फिरोज खान उर्फ गब्बर, राम भजन चौबे, मस्त राम यादव, दिनेश यादव, राधेश्याम यादव, गंगाराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, अंकित तिवारी, सुभाष यादव, रमेश यादव, राकेश यादव, रामकरन, यदुनंदन यादव, संतोष यादव तथा श्रीपति यादव को निषेेधाज्ञा का हवाला देते हुए नोटिस जारी करके पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed