{"_id":"63333db0a4a61d17a3607564","slug":"gonda-navrat-decorate-mankapur-gonda-news-lko6503965169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजने लगा दरबार, पूजन को जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजने लगा दरबार, पूजन को जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो-21-गोंडा में मनकापुर के संचार विहार कॉलोनी में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सुबह से शाम तक लोग देवी मां की आराधना में जुटे रहे। दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों में पुलिस भी मुस्तैद रही।
शहर के काली भवानी मंदिर, खैरा भवानी मंदिर, मंशा देवी मंदिर, उमरीबेगमगंज स्थित वाराही देवी मंदिर, परेड सरकार स्थित सम्मय माता मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पंडाल सजाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर देवी की प्रतिमा स्थापित करके पूजन-अर्चन शुरू कर दिया गया है। यहां सुबह-शाम लोगों की भीड़ रहती है। कई जगह देवी भागवत कथा चल रही है। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की।
मनकापुर आईटीआई के संचार विहार कर्मचारी क्लब में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा का इकाई प्रमुख अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मानव संसाधन प्रमुख वाईएस चौहान ने आरती व पूजन किया। व्यवस्थापक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि पहले तीनदिन तक शाम की आरती के पश्चात पवन पांडेय ग्रुप भजन प्रस्तुत करेगा। समिति के मीडिया प्रभारी राम लखन वर्मा ने बताया कि दो अक्तूबर सप्तमी के दिन मां की नेत्र पट्टिका का अनावरण व जागरण होगा। चार को पूर्णाहुति एवं कन्याभोज, पांच अक्टूबर प्रतिमा का विसर्जन मनवर नदी के तट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वीरेंद्र श्रीवास्तव, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेके श्रीवास्तव, रवि शंकर मिश्रा, आरपी मिश्रा, रामचंद्र गुप्ता, पीपी सिंह, ओरी प्रसाद, बीएल सिंह, सरोज कुमार, बलवंत यादव मौजूद रहे।