{"_id":"6349a4787620592e2b4cf1ee","slug":"gonda-mp-flud-brijbhusan-gonda-news-lko652883331","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरम पर अव्यवस्था, कुछ बोले तो बागी बता देंगे: बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरम पर अव्यवस्था, कुछ बोले तो बागी बता देंगे: बृजभूषण
विज्ञापन
फोटो-25-गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बाढ़ के हालात पर शुक्रवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह खासे व्यथित दिखे। नवाबगंज क्षेत्र में बाढ़ के हालात पर कहा कि मुझसे कुछ मत पूछिए, कुछ कह दो तो बागी बता देंगे। उन्होंने कहा कि पहले जो भी सरकार रही हो बाढ़ से पहले बैठकें होती थीं। योजना बनती थी, मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ इस बार हुआ है। सब लोग भगवान के भरोसे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है, कुछ बोल दो तो बागी बताने में लोग नहीं चूकते।
कैसरगंज से भाजपा सांसद ने बाढ़ के मुद्दे पर बेबाकी से बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि बाढ़ पीड़ित भगवान भरोसे हैं। जनप्रतिनिधियों की जुबान बंद है। सिर्फ सुनना है, बोलना नहीं है। कहा कि सरकार कोई भी होती थी। बाढ़ से पहले एक तैयारी बैठक होती थी। मुझे नहीं लग रहा है कि कोई तैयारी बैठक हुई है। कहा कि जिला प्रशासन के बारे में हमसे मत पूछो। हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं। पानी सड़क से ऊपर बह रहा है। ट्रैक्टर के अलावा सभी साधन बंद हैं। आज कई दिन से हम लोग ट्रैक्टर से ही निकल रहे हैं।
कहा कि कुछ महिलाएं बुजुर्ग हैं, जो चल नहीं सकती हैं। क्योंकि पानी की उफान भी ज्यादा था। वह उस पर मजबूरन किसी तरह चल रहें हैं और भगवान की व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं। सांसद की बातों से प्रशासन के साथ ही सरकार भी कटघरे में खड़ी नजर आई।