फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda Medical College receives second body donation

Gonda News: गोंडा मेडिकल कॉलेज को हुआ दूसरा देहदान

Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gonda Medical College receives second body donation
गोंडा। मेडिकल शिक्षा के लिए देहदान अभियान के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज को दो माह के भीतर दूसरी पार्थिव देह समर्पित की गई। कानपुर से युग दधीचि देहदान अभियान से जुड़े मनोज सेंगर और माधवी सेंगर ने शुक्रवार को 89 वर्षीय शकुंतला ऐलावादी की पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर एनाटॉमी विभाग को सौंप दी।
विज्ञापन

बताया गया कि कानपुर के जूही स्थित गुलमोहर विहार निवासी शकुंतला ऐलावादी ने वर्ष 2011 में देहदान का संकल्प लिया था। शुक्रवार सुबह उनका निधन होने पर उनके पुत्र सुरेश ऐलावादी ने देहदान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए संपर्क किया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव देह को कानपुर से गोंडा लाया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर एनाटॉमी विभाग के चिकित्सकों ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मानपूर्वक स्वीकार किया। बताया गया कि इससे मेडिकल छात्रों को अध्ययन व प्रशिक्षण में सहायता मिलेगी।अभियान से जुड़े मनोज सेंगर ने बताया कि इससे पहले 15 जनवरी 2026 को भी कानपुर निवासी सरोज पांडेय की देह गोंडा मेडिकल कॉलेज को समर्पित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed