फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda mahotsav opened with goodwill rally

सद्भावना रैली के साथ गोंडा महोत्सव का आगाज

Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gonda mahotsav opened with goodwill rally
गोंडा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
गंगा-जमुनी तहजीब व सर्वधर्म समभाव के साथ रविवार को गोंडा महोत्सव का आगाज हुआ। इसके पहले करीब दो हजार स्कूली बच्चों ने शहर के गांधी पार्क से सद्भावना रैली निकाली। डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली की अगुवाई की। मेरा गोंडा मेरी शान के नारे के साथ सद्भावना रैली महोत्सव स्थल पहुंची, जहां प्रदेश के कृषि मंत्री ने दीप जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर गोंडा महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। पहले दिन छात्राओं व अन्य प्रतिभागियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा से महोत्सव सराबोर रहा। 
विज्ञापन


जनपद की तमाम ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए वर्ष 2014 में जिले के  तत्कालीन डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने गोंडा महोत्सव की शुरुआत की थी। रविवार को सद्भावना रैली के साथ इस महोत्सव का आगाज हुआ। सुबह करीब 11 बजे डीएम आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शहर के गांधी पार्क से इस सद्भावना रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


जिले भर के करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने रैली में हिस्सा लिय्रा। सर्वधर्म समभाव की इस रैली में सलामे सरजमी गोंडा की तूने जिंदगी बख्शी गीत हर व्यक्ति की जुबान पर था। गांधी पार्क से निकल कर शहर के चौक बाजार होते हुए रैली शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में महोत्सव स्थल पहुंची। डीएम व एसपी ने रैली की अगुवाई की। इस दौरान पूरा जिला मेरा गोंडा मेरी शान के नारे से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के महोत्सव स्थल पर पहुंचने के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने महोत्सव पंडाल में दीप प्रज्ज्वलित किया और तिरंगे के रंग में रंगे गुब्बारे व शांति का संदेश देने वाले कबूतरों को उड़ाकर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया।


इसके बाद सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा महोत्सव सतरंगी छटा से सराबोर रहा। पहले दिन कृषि विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर प्रशिक्षु आईएएस व एसडीएम सदर अर्चना वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार, सपा के विधान परिषद सदस्य महफूज खां, साबिर अली, कमरुद्दीन, बीएसए अजय कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed