{"_id":"6863984cf30170cb1e0da0e8","slug":"gonda-lucknow-road-high-speed-car-collided-truck-minister-state-danish-azad-cameraman-died-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, राज्यमंत्री दानिश आजाद के कैमरामैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, राज्यमंत्री दानिश आजाद के कैमरामैन की मौत
Tue, 01 Jul 2025 02:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:05 PM IST
सार
गोंडा में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गाड़ी को सड़क से किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
ट्रक-कार में टक्कर, कार चालक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के गोंडा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। करनैलगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही बांसगांव निवासी नितेश तिवारी (22) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी के साथ बतौर कैमरामैन कार्यरत था। हादसे के वक्त वह लखनऊ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Raebareli: गोली मारकर व्यापारी की हत्या... पत्नी की हालत नाजुक, हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक बंद होने के कारण ट्रक खड़ा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसमें जा भिड़ी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाज़ा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़े- नौकर के सुसाइड का मामला: उकसाने के मामले में हाईकोर्ट के पूर्व जज व पत्नी की गिरफ़्तारी पर रोक, जानें मामला
चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा जारी है।