फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   businessman was shot dead in Raebareli his wife was seriously injured

UP: रायबरेली में गल्ला व्यापारी को गोलियों से भून डाला, पति को तीन और पत्नी को मारी दो गोली

Tue, 01 Jul 2025 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 04:56 PM IST
सार

सेमरी के महरानीगंज में अनाज व्यवसायी सुखदेव लोधी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पत्नी को भी गोली मारी गई जो महिला के पेट में धंस गई। यह घटना बीती रात दो बजे हुई। 

विज्ञापन
businessman was shot dead in Raebareli his wife was seriously injured
मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत पर टीनशेड के नीचे सो रहे गल्ला व्यापारी को सोमवार की रात गोलियों से भून दिया गया। वहीं पत्नी को घायल कर दिया गया। फायरिंग से पहले दंपती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। व्यापारी को तीन, जबकि पत्नी को दो गोली मारी गई। घायल महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना में पेशेवर बदमाशों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की कोई स्पष्ट वजह तो सामने अभी तक नहीं आई है, लेकिन रुपयों के लेनदेन समेत कई अन्य वजह से वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के महरानीगंज गांव निवासी सुखदेव लोधी (45) पुत्र दयाराम लोधी अनाज खरीदने का काम करते थे। रात में सुखदेव और पत्नी सरोजनी देवी (42) छत पर रखे टीनशेड के नीचे सो रहे थे, वहीं उनके दो बेटे अयांश, आयुष और बेटी रागिनी, शालिनी छत पर बने दो कमरों में अलग-अलग सो रहे थे। रात करीब 1.45 बजे तीन बदमाश घर में दाखिल हुए और उन्होंने सुखदेव को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मारपीट के साथ चाकू से वार करना शुरू किया तो पत्नी सरोजिनी की नींद खुली। वह पति के बचाने के लिए दौड़ी। इस पर बदमाशों ने सरोजनी पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों दंपती जब काबू में नहीं आए तो बदमाशों ने पहले सरोजनी देवी को एक के बाद एक दो गोली मार दी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखदेव को बदमाशों ने तीन गोलियां मारी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच शोर सुनकर बच्चे जाग गए लेकिन वह डर की वजह से बाहर नहीं आए और उन्होंने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच बच्चों ने अपने चाचा को फोन किया और मदद की गुहार लगाई। जब शोर शराबा बढ़ा और पड़ोस के लोग हरकत में आए तो बदमाश भाग गए। परिजनों ने सरोजिनी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। वारदात की जानकारी पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा, सीओ लालगंज गिरजाशंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। भाई आनंदपाल लोधी की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसपी का कहना है कि घटना का खुलासा के लिए टीमें लगा दी गई है। जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा।

निर्माणाधीन मकान के जरिए गल्ला व्यापारी तक पहुंचे थे बदमाश

सुखदेव के घर से तीसरे नंबर का मकान निर्माणाधीन है। छत पड़ गई है। जीना बना है। निर्माणाधीन मकान से पहले बदमाश सुखदेव के घर के करीब वाले दूसरे मकान पर पहुंचे। दूसरे मकान से गल्ला व्यापारी के छत पर पहुंचे थे। जिस तरह बदमाश घर में घुसे, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश शातिर हैं और पेशेवर अपराधी हैं। उनको सुखदेव के मकान में किस तरह धावा बोलना है, इसकी पूरी जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया हत्या के इरादे से ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इसकी वजह क्या हो सकती है। इसकी पड़ताल का जा रही है।

315 बोर के तमंचे से सटाकर मारी गई गोली, किसी से नहीं थी दुश्मनी
पुलिस के मुताबिक गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी पर बदमाशों ने 315 बोर के तमंचे से फायरिंग की गई है। सुखदेव के पेट, सीने और गले में मारी गई थी, जबकि उनकी पत्नी के दो गोली पेट में मारी गई थी। सुखदेव के गले पर चाकू से एक के बाद एक करीब सात वार किए गए थे। महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां आपरेशन करके उसकी दो गोली पेट से निकाली गई हैं। बड़े भाई आनंदपाल लोधी का कहना है कि सुखदेव की किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस को घटनास्थल से गोली के खोखे भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक गोली सटाकर मारी गई है। पहले चाकू से हमला किया गया और फिर गोली मारी गई।

घर के लोगों को टारगेट करने का था मकसद-एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना को किस मकसद से अंजाम दिया गया है, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है। बदमाशों का मकसद घर के लोगों को सिर्फ टारगेट करना था। यह किसी रंजिश, रुपयों के लेनदेन या फिर अन्य किसी वजह से किया गया, इसका जल्द पता लगा लिया जाएगा। लालगंज, खीरों, गुरुबख्शगंज थानों की पुलिस टीमों के अलावा एसओजी टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed