{"_id":"632e00616cbfae3dfc6c72ef","slug":"gonda-local-for-vocal-gonda-news-lko6497792197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल फॉर वोकल से बने आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल फॉर वोकल से बने आत्मनिर्भर
विज्ञापन
गोंडा के टाउनहाल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का प्रारुप प्रदान करने ?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गांधीपार्क स्थित टाउनहाल में भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत लोकल फॉर वोकल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट में देशवासियों को बड़ा मंत्र दिया था। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उत्पादों को बनाने व बिक्री करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। जिससे जुड़कर तमाम लोगों को रोजगार मिला।
जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भर बना जा सकता है। संचालन जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर ने किया। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा कि युवा लोकल फॉर वोकल अभियान से जुड़कर आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में डॉ. रंजन शर्मा, केके श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, नीरज मौर्य, अनुपम प्रकाश मिश्र, विद्या भूषण द्विवेदी, मनीष द्विवेदी मौजूद रहे।
लाभार्थियों को बांटे गोल्डन कार्ड
टाउन हाल में आयोजित आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से जुड़कर लोग पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करा सकते हैं। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि पात्र लोगों का शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाया जाए। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।