{"_id":"5f90663f8ebc3e9ba3265c59","slug":"gonda-gets-gift-of-fourlane-overbridge-gonda-news-lko5464480124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा को मिली फोरलेन ओवरब्रिज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा को मिली फोरलेन ओवरब्रिज की सौगात
विज्ञापन
गोंडा। 2017 से प्रतीक्षित गोंडा-बहराइच-आजमगढ़ राजमार्ग पर चार लेन के ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 2017 के रेल बजट में गोंडा-बाराबंकी रेल सेक्शन पर समपार संख्या 262 पर फोर लेन ओवरब्रिज निर्माण के लिए बजट का आवंटन किया गया था। तभी से सेतु निगम ओवरब्रिज निर्माण की कवायद मेेें जुट गया था।
मंगलवार को शासन ने जीओ जारी कर निर्माण को हरी झंडी दे दी है। 112 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। रेलवे अपने हिस्से के दस करोड़ रुपये पहले ही जारी कर चुका है।
वर्ष 2017 में गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी रेल सेक्शन पर सात समपार फाटकों पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें समपार संख्या 257, 263, 262 सहित अन्य चार पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोनी गुमटी, गोंडा-बहराइच मार्ग पर मिश्रौलिया जानकीनगर, गोंडा कटरा बाजार मार्ग, करनैलगंज कटरा बाजार, गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जहंगिरवा रेलवे क्रॉसिंग आदि शामिल थे।
विज्ञापन
करीब तीन माह पहले लोक निर्माण विभाग ने लखनऊ में विभागों की समन्वय बैठक बुलाई थी। इसमें रेलवे समपार संख्या 262 मिश्रौलिया जानकीनगर पर फोर लेन ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई थी। वित्तीय स्वीकृति के बाद शासनादेश जारी न होने से मामला दबा रह गया। इसी 20 अक्तूबर को शासन ने आदेश जारी कर पांच करोड़ रुपये बजट भी अवमुक्त कर दिया।
गोंडा-बाराबंकी रेल सेक्शन के किलोमीटर 659/5-6 पर समपार संख्या 262 स्पेशल पर चार लेन ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इस उपरिगामी सेतु के निर्माण पर एक अरब 12 करोड़ 83 लाख रुपए का बजट तय किया गया है। इसमें 1014.99 लाख रुपए रेलवे का हिस्सा भी जिसे रेलवे बहुत पहले ही जारी कर चुका है। कुुल लागत 112.83 करोड़ के सापेक्ष 500 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।
नियम है कि यदि किसी समपार संख्या से यातायात घनत्व एक लाख से अधिक है तो वहां ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण कराया जाए। अंबेडकरनगर-अयोध्या-आजमगढ़-बहराइच राजमार्ग संख्या 30 पर गोंडा से बहराइच के मध्य यातायात घनत्व 2016 में ही छह लाख था। मौजूदा समय इस मार्ग पर समपार संख्या से गुजरने वाले वाहनों की तादाद बहुत अधिक है और यातायात घनत्व आठ लाख के करीब है। यहां क्रॉसिंग बंद होने पर सैकड़ों वाहनों की कतार लग जाती है और लोग घंटों इसमें फंसे रहते हैं। इस ओवरब्रिज के निर्माण से लाखों लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
ओवरब्रिज निर्माण के लिए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह कई बार मुख्यमंत्री से मिलकर पैरवी कर चुके हैं। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि कई बार प्रयास किया गया। लगातार मुख्यमंत्री से मिलकर मांग रखी गई और समस्या के निराकरण के लिए स्वीकृति मांगी गई। डीएम ने भी कई पत्र लिखकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी। अंतत: सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयास से गोंडा वासियों को बड़ा तोहफा मिला है। इसका लाभ गोंडा ही नहीं अपितु अन्य जिलों से आने-जाने वाले लोगों को भी मिलेगा।
सेतु निगम उत्तर प्रदेश के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समपार संख्या 262 पर शासन ने उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए आदेश जारी कर दिया है। शीघ्र ही पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। इसके लिए प्रोजेक्ट ऑफिसर अयोध्या को निर्देश जारी कर दिया गया है। पांच करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो गया है।