{"_id":"642089638ee340e93507765f","slug":"gonda-docter-mela-gonda-news-c-13-1-150066-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला: दोपहर तक सन्नाटा, नहीं मिले विशेषज्ञ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला: दोपहर तक सन्नाटा, नहीं मिले विशेषज्ञ डॉक्टर
Sun, 26 Mar 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
मरीज को देखते डॉक्टर
गोंडा। जिले भर में रविवार को 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेला खानापूर्ति तक सीमित रहा।मेले में दोपहर तक सन्नाटा छाया रहा। मसकनवा पीएचसी पर शाम तक नौ लोगों का इलाज हुआ। 14 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बना। यहां किसी विशेषज्ञ की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। डॉ. डीसी वर्मा, फार्मासिस्ट रमेश यादव, एएनएम उषा देवी, एलए छांगुर प्रसाद, सतेंद्र तिवारी, शशि कुमार अनूप कुमार व मनीषा जायसवाल, शीला देवी मौजूद रहीं।
वजीरगंज के डुमरियाडीह पीएचसी में 28 मरीजों का उपचार हुआ। चार गर्भवती मरीजों की जांच हुई। डॉ. केके सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एएनएम राधा त्रिपाठी, कुलदीप आदि रहे। पीएचसी पिपरी पर चार गर्भवती सहित 34 लोगों का इलाज हुआ। यहां डाॅ. नेहा तिवारी, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, एलटी अर्जुन कुमार, एमएचसीपी विकास चाहर, एचके तिवारी आदि रहे।