Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,dengue

डेंगू के बढ़ते मामलों से प्रशासन सकते में, अफसरों ने अस्पतालों को खंगाला

Fri, 18 Nov 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
gonda,dengue
गोंडा। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों से लोग चिंतित हो उठे हैं। प्रशासन भी सकते में आ गया है। इससे निपटने के लिए अब अधिकारी सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार सुबह सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने कोविड अस्पताल स्थित डेडिकेटेड डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद डीडीओ और डीपीआरओ ने हलधरमऊ सीएचसी का निरीक्षण किया। उधर, सीएमओ ने जिले की सभी सीएचसी में छह बेड का डेंगू वार्ड बनाने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डेंगू के सात नए मरीज मिलने के साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 132 पहुंच गई। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। शुक्रवार को सीडीओ गौरव कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने कोविड अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। यहां पर डेंगू मरीजों के लिए 40 बेड आरक्षित हैं, जिनमें सात मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने अस्पताल के आस-पास साफ सफाई की व्यवस्था व आवश्यक जांच व दवाओं की उपलब्धता कराने का सख्त निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि ओपीडी में इलाज कराने आए बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू जांच अवश्य कराएं। यदि डेंगू की पुष्टि होती है, तो मरीज को भर्ती कर उसके घर के आस पास व गांव में आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई कराई जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर से जांच व दवाएं न लिखी जाएं। डेंगू की रैपिड जांच के बाद जरूरत पड़ने पर एलाइजा जांच अवश्य करवाएं।
डेंगू वार्ड में रहेगी जरूरी किट व दवा
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को डेंगू को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। जरूरी जांच किट व दवाओं की उपलब्धता के साथ प्रत्येक सीएचसी पर छह बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। वहीं तहसील स्तर पर एसडीएम व ब्लॉकों पर बीडीओ साफ-सफाई व छिड़काव की निगरानी कर रहे हैं।

डीडीओ दिनकर विद्यार्थी और डीपीआरओ लालजी दूबे ने हलधरमऊ सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक को गांवों में बुखार की स्थिति पर निगरानी रखने व संदिग्ध मरीजों की स्कैनिंग करवाकर जांच करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed