{"_id":"6431a17d0c29e1a63e066f98","slug":"gonda-defeated-four-year-old-winner-basti-gonda-news-c-13-1-173846-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा ने चार साल की विजेता बस्ती को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा ने चार साल की विजेता बस्ती को हराया
विज्ञापन
शील्ड व प्रमाणपत्र के साथ हॉकी प्रतियोगिता की विजेता गोंडा की टीम। - संवाद
गोंडा। 30वीं पीएसी मैदान में आयोजित गोरखपुर जोन की 71वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोंडा ने बस्ती को करारी शिकस्त दी। गोंडा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चार साल से अजेय रही बस्ती का विजयरथ रोक दिया।
महिला वर्ग का फाइनल मैच शनिवार को गोंडा व बस्ती की टीम के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में गोंडा ने एक गोल की मदद से बस्ती की टीम को हरा दिया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में सिद्धार्थनगर की टीम ने पांच गोल करके अपनी जीत सुनिश्चित की। महिला वर्ग में बस्ती की टीम बीते चार वर्षों से विजयी हो रही थी। गोंडा के खिलाड़ियों ने बस्ती का विजयी अभियान रोकते हुए चल वैजयंती शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया।
बेहतर प्रदर्शन करने वाली गोंडा टीम के खिलाड़ियों के साथ ही उपविजेता रही बस्ती की टीम की खिलाड़ियों को तीन दिन का रिवार्ड लीव प्रदान किया गया है। इसके तहत रविवार को छोड़कर इन्हें सोमवार, मंगलवार व बुधवार को अवकाश देने की घोषणा की गई। गोंडा टीम की कैप्टन नेहा सिंह, सिद्धार्थनगर के कैप्टन महेंद्र, टीम प्रभारी ज्ञान प्रकाश सिंह शामिल रहे। विजेता टीमों व खिलाड़ियों को डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी शिवराज, सीओ विनय कुमार सिंह, शिल्पा वर्मा, नवीना शुक्ला, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव आदि मौजूद रहे।