फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,child dead

उल्टी दस्त व बुखार से मासूम की मौत

Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
gonda,child dead
रुपईडीह (गोंडा)। खरगूपुर थाना क्षेत्र के पठानाजोत गांव में बारिश एवं जलभराव के चलते गांव के दो दर्जन से अधिक महिलाएं व पुरुष उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित हैं। वहीं रविवार को एक मासूम उपचार के दौरान निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव में दवा का छिड़काव एवं बीमार लोगों का उपचार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मनोहरजोत के मजरा पठानाजोत में लोग उल्टी दस्त व बुखार से बीमार चल रहे हैं। जिसमें गीता देवी मिश्रा (50), सुनीता (40), शारदा देवी (38) संतोष कुमार (40), प्रीती (18), शिव मगन (15), आनंद (7), मुस्कान ( 27), अमन(11), दुर्गेश मिश्रा (16) सहित अन्य शामिल हैं। गांव के जगदंबा प्रसाद मिश्र के यहां उनकी बेटी अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर आई थी। उसे उल्टी-दस्त व बुखार की शिकायत हुई तो एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार वर्मा ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देते हुए गांव में दवा के छिड़काव एवं बीमार लोगों का उपचार किए जाने की मांग की। सूचना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी गांव तक नहीं पहुंचा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम एवं सीएमओ के माध्यम से सूचना मिली है। एएनएम व आशा बहू को भेजकर गांव के लोगों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed