फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,cctv,Bar Association,elecation

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा मतदान

Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
gonda,cctv,Bar Association,elecation
गोंडा। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आगामी 30 सितंबर को होने वाला मतदान सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं को मतदान कक्ष में मोबाइल ले जाने व उसके प्रयोग की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

यह निर्णय मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई एल्डर कमेटी की बैठक में लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि मतदाताओं को सभी मतपत्र क्रमवार पंच होकर मिलेगा। मतदान के समय मतपत्र पर प्रत्याशी के नाम के आगे काले स्केच से लगा हुआ सही का निशान ही मान्य होगा। किसी पेन अथवा कलम से लगा निशान वाला मतपत्र रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एल्डर कमेटीे के वरिष्ठतम सदस्य राम विलास मिश्र, ब्रह्मानंद सिंह, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, सैयद सफदर हुसैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, महामंत्री रितेश कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर चतुर्वेदी, नंद गोपाल शुक्ला, सिद्ध देव सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed