फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,body found,dead

गड्ढे में डूबकर युवक की मौत

Sun, 16 Oct 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
gonda,body found,dead
खरगूपुर (गोंडा)। सड़क किनारे गड्ढे में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटपी के मजरा ओरी पुरवा निवासी ननके उर्फ मनोज कुमार गोस्वामी ने थाने पर सूचना दी। कहा कि उसका बड़ा भाई मुनीजर गोस्वामी (30) शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे घर से निकले थे। जिनकी देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिली।

रविवार को खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर शिव सहाय पुरवा तेंदुआ चौखड़िया गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में उसके भाई का शव पड़ा मिला है। उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई नशा करता था, जो शराब पीकर साइकिल से जा रहा था। नशा में होने से वह सीधे गड्ढे में चला गया। जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed