{"_id":"61686d67e88d1735ed3bed0e","slug":"golden-card-gonda-news-lko6001184162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में गोंडा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में गोंडा अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अंत्योदय कार्ड धारकों को गोल्डन कार्ड से आच्छादित करने के मामले में जिले को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ। सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए उनका गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। 64 हजार 634 अंत्योदय कार्ड धारकों का गोल्डन कार्ड बनाने के लक्ष्य के इतर 22 दिनों में ही 34 हजार 583 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाकर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
कार्डधारक के परिवारों के लोगों को भी अब एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस बात की जानकारी सीएमओ डॉ आरएस केसरी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को पांच लाख तक के मुक्त इलाज का तोहफा दिया है। अंत्योदय कार्डधारक सीएचसी, कॉमन सर्विस सेन्टर तथा अपनी ग्राम पंचायत के सरकारी कोटे की दुकान पर जाकर गल्ला प्राप्त करने के साथ-साथ अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अधिक से अधिक लोगों का गोल्डन कार्ड बनाने लिए गांव-गांव अभियान चलाकर कार्ड बनाया जा रहा है।
आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने के लिए 19 राजकीय चिकित्सालय और 08 निजी चिकित्सालय को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, रेलवे हास्पिटल, सतीश चन्द्र पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, गायत्री हास्पिटल, अवध हॉस्पिटल, आरएन पांडेय हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल, सनराइज हॉस्पिटल, आशा देव मेमोरियल हॉस्पिटल एवं सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। पात्र व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1800-1800-4444 पर कॉल करके कार्ड से संबंधित जानकारी व सहायता प्राप्त कर सकते हैं।