{"_id":"5e063d828ebc3e87fb459b21","slug":"gm-furious-after-seeing-grp-s-jeep-parked-on-the-platform-gonda-news-lko499975723","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर जीआरपी की जीप खड़ी देख भड़के जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर जीआरपी की जीप खड़ी देख भड़के जीएम
विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल।
- फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को मनकापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम राजीव अग्रवाल अपने स्पेशल सैलून से उतरते ही प्लेटफार्म दो पर जीआरपी की जीप खड़ी देखकर भड़क गए और जीआरपी, आरपीएफ व एसएस को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दोबारा स्टेशन के अंदर कोई भी वाहन मिला तो एसएस नपेंगे।
जीएम व डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री ने सबसे पहले स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम, सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म नंबर एक व दो, पैनल रूम, यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग ऑफिस एवं स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने उक्त कार्यों को समय से पूरा करने के साथ ही उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं सुपरवाइजरों को नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, उतरौला विधायक के प्रतिनिधि व ब्रह्मकुमारी बहन व समाज सेवियों ने जीएम को ज्ञापन सौंपा। जीएम ने स्टेशन की साफ सफाई को देखकर 20 हजार नगद व उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएस को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। अंत में डीआरएम की टीम बरुआचक स्टेशन के निरीक्षण के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबर प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमरनाथ, सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, बाबूलाल शास्त्री, जनार्दन तिवारी, गौरा विधायक के प्रतिनिधि विक्रम प्रसाद, जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।