फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl student caught on the way, beaten for protesting

Gonda News: रास्ते में छात्रा को दबोचा, विरोध पर पीटा

Thu, 19 Oct 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl student caught on the way, beaten for protesting
मसकनवा (गोंडा)। थाना छपिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को दो युवकों ने असलहे से धमकाकर रास्ते में दबोच लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पिता ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा है। आरोप है की सात माह पूर्व विशाल वर्मा व राहुल यादव निवासी नरैचा ने उसकी बेटी को कॉलेज जाते समय रास्ते में रोक लिया था और असलहा दिखाकर उनकी बेटी को जबरन मोबाइल फोन दिया था। बात न करने पर बेटी को अगवा करने और जान से मार देने की धमकी दी थी। दोनों युवकों की धमकी से सहमी बेटी ने घर पर इस बात का जिक्र नहीं किया। पिता का आरोप है की बीते 17 अक्तूबर की सुबह साढ़े आठ बजे कॉलेज जाते समय बाइक सवार दोनों युवकों ने बेटी को रास्ते में दबोच लिया। बेटी के शोर मचाने पर पिता भी मौके पर पहुंच गए। आरोप लगाया कि युवकों ने उन्हे भी मारापीटा और जान से मार देने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक छपिया सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर विशाल वर्मा व राहुल यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed