फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl murdered by slitting her throat with a sharp weapon

Gonda News: धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या

Wed, 12 Jun 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Girl murdered by slitting her throat with a sharp weapon
श्वेता शुक्ला। फाइल फोटो
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा में सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में एक युवती की घर में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ (सदर) व प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने भाई और भतीजे पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के मामा ने पिता और सौतेली मां पर कत्ल करने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत धानेपुर के तुलसीराम पुरवा निवासी राजेश शुक्ल की बेटी श्वेता (20) की सोमवार देर रात घर में सोते समय संदिग्ध हालात में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। राजेश ने पुलिस को बयान दिया कि देर रात तकरीबन दो बजे नींद खुली तो देखा कि उनके भाई व भतीजे सहित चार लोगों ने श्वेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह भागकर गांव में पहुंचे और लोगों को जगाया। इसी बीच आरोपी भाग गए। आरोपियों के जाने के बाद देखा तो बेटी श्वेता खून से लथपथ पड़ी है। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। बताया कि यूपी 112 पर सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने श्वेता को सीएचसी मुजेहना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। देर रात ही अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ (सदर) शिल्पा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। राजेश शुक्ल ने भाई-भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, मोतीगंज थाना क्षेत्र के खिरईखिरवा गांव के रहने वाले मृतका के मामा विजय मिश्र ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पिता राजेश शुक्ल और सौतेली मां किरन शुक्ला ने श्वेता की हत्या की है। सीओ (सदर) शिल्पा वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर पहलू पर तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के मामा विजय मिश्र ने बताया कि वर्ष 2004 में बहनोई राजेश शुक्ल ने उनकी बहन की हत्या कर दी थी। श्वेता के भविष्य को लेकर उस समय उन्होंने राजेश पर कोई कार्रवाई नहीं की। वह श्वेता को लेकर अपने घर चले गए थे। उसकी परवरिश की। पढ़ाई-लिखाई कराई। इंटर पास होने के बाद बीते वर्ष राजेश उनके घर पहुंचे और झगड़ा करके श्वेता को अपने घर लेकर चले गए। विजय का कहना है कि उन्होंने राजेश से कई बार कहा कि अब श्वेता की शादी कर दी जाए, लेकिन वह शादी नहीं कर रहे थे। विजय के मुताबिक उन्होंने राजेश से कहा कि श्वेता को मेरे पास ही भेज दो, मैं उसकी शादी करा दूंगा। इस पर भी राजेश राजी नहीं हुए। विजय का आरोप है कि शादी न करनी पड़े, इस वजह से राजेश ने अपनी बेटी श्वेता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed