फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl murdered by banging her head on trees

Gonda News: पेड़ों पर सिर पटक-पटक बच्ची की हत्या

Sat, 22 Jun 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Girl murdered by banging her head on trees
मृत बच्ची। स्रोत : वीडियोग्रैब
गोंडा। अयोध्या के नजदीक कटरा रेलवे स्टेशन के पास तीन वर्षीय बालिका की निर्मम हत्या कर दी गई। कातिल ने यूकेलिप्टस के पेड़ों पर बालिका का सिर पटक-पटककर बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। फिर शव बाग में फेंककर भाग गया। शनिवार सुबह बालिका का शव बाग में पड़ा देख भीड़ जुट गई। नवाबगंज पुलिस व आरपीएफ मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बावजूद बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस को मौके पर एक राशन कार्ड मिला है। जिसमें मध्य प्रदेश के दतिया जिले का पता लिखा है। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


कटरा रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित बाग में शनिवार सुबह लोगों ने तीन वर्षीय मासूम बालिका का शव पड़ा देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर नवाबगंज इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह, आरपीएफ के उपनिरीक्षक राकेश राय मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। बालिका का शव यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे पड़ा था। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। यूकेलिप्टस के कई पेड़ों पर खून के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा कि हत्यारे ने बच्ची को यूकेलिप्टस पेड़ों पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय व सीओ तरबगंज सौरभ वर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही बाग में साधु वेशधारी एक युवक इस बच्ची को लेकर घूम रहा था। वह शराब के नशे में धुत था। हत्या के बाद से वह फरार है। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया साधु वेशधारी युवक को बच्ची की हत्या का आरोपी मानकर जांच की जा रही है। मौके पर एक राशन कार्ड मिला है। जिसमें दतिया (मध्य प्रदेश) का पता दर्ज है। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तेपुर निवासी विष्णु गुप्ता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसी आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की 24 घंटे मौजूदगी रहती है। जिस जगह हत्या की गई वह आरपीएफ की निगरानी वाला क्षेत्र है। मगर कटरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से 100 मीटर की दूरी पर हुई मासूम बच्ची की हत्या की वारदात की आरपीएफ को पूरी रात जानकारी नहीं हुई। सुबह जब शव पड़ा देखकर लोगों की भीड़ जुटी तब आरपीएफ मौके पर पहुंची।
हत्या से पहले कटरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को साधु वेशधारी युवक को लोगों ने मासूम बच्ची के साथ देखा तो संदेह होने पर उसका वीडियो बनाया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नशे में धुत साधु खुद को बालिका का पिता बता रहा है। बालिका से पूछने पर वह बता रही है कि मां मर चुकी है, जबकि साधु बता रहा है कि उसकी पत्नी भाग गई। साधु वीडियो बनाने वाले को धमकाता भी दिख रहा है।


कटरा रेलवे स्टेशन के पास बाग में बालिका का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची सरयूघाट पुलिस फॉरेंसिक टीम के पहुंचने से पहले ही शव को चौकी पर उठा ले गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे तो शव नहीं मिला। वहीं, मौके पर भीड़ व लोगों की चहलकदमी से साक्ष्य संकलन में दिक्कतें आईं। हालांकि, टीम ने खून का नमूना लेने के साथ ही घटनास्थल की फोटोग्राफी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed