{"_id":"658dbd6a3218029d8a0a8bce","slug":"gift-of-high-speed-push-pull-train-will-stop-in-mankapur-gonda-news-c-100-1-slko1028-10312-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हाईस्पीड का तोहफा, मनकापुर में रुकेगी ''पुश-पुल'' ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हाईस्पीड का तोहफा, मनकापुर में रुकेगी ''पुश-पुल'' ट्रेन
Thu, 28 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिलेवासियों को हाईस्पीड ट्रेन का तोहफा मिला है। जिले को पुश-पुल हाईस्पीड ट्रेन मिलने से लोगों को आनंद विहार टर्मिनल व दरभंगा तक यात्रा का लाभ मिलेगा। यह ट्रेन गोंडा जिले के मनकापुर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। इसमें अप व डाउन दोनों साइड की ट्रेनें शामिल रहेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्याधाम में वंदेभारत सहित अत्याधुनिक तरीके से बनाई गई पुश-पुल और अमृत भारत ट्रेनों के हरी झंडी दिखाएंगे। डीआरएम लखनऊ-पूर्वोत्तर रेलवे आदित्य कुमार के अनुसार, यह डिवीजन की पहली ट्रेन होगी। इसके संचालन से पूर्वोत्तर रेलवे गौरव की अनुभूति करेगा। युद्धस्तर पर इसकी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। इसके लिए कई स्टेशनों पर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुश-पुल ट्रेन को रफ्तार देंगे दो इंजन
पुश-पुल ट्रेन में कई खासियत है। इसके दोनों तरफ लोको (इंजन) लगे रहेंगे। आगे वाला इंजन ट्रेन को आगे खींचेगा तथा पीछे वाला धक्का देगा। अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन पूर्ण रूप से भगवा रंग की रहेगी।
विज्ञापन
रेलमंत्री आज लेंगे जायजा
पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम से 24 घंटे पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेंगे। वह बस्ती से मनकापुर, कटरा व रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन होते हुए अयोध्याधाम जाएंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में किसी प्रकार की खामी न हो, इसके लिए रेलमंत्री अफसरों से चर्चा करेंगे।