फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ghagra above the danger mark

खतरे के निशान से ऊपर घाघरा

Tue, 06 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ghagra above the danger mark
गोंडा के नकहरा में खेतों मे पानी भरने के बाद इस तरह नाव पर बैठकर चारा लाने जाते लोग। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। घाघरा नदी खतरे के निशान को पार करते हुए तीन सेंटी मीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर में बढ़ोत्तरी से करनैलगंज तहसील के 7 ग्राम पंचायतों की 35 हजार की आबादी गांव -घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की खोज में निकल गई हैं।
विज्ञापन

परसवाल व कमियार गांव के स्कूलों में प्रभावित ने अपना डेरा बनाया है, इसके अलावा बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावितों ने बंधे पर ही अपना ठिकाना बना लिया। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र की 27 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील के नदी के तटवर्ती व बांध के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। परसावल, बेहटा, नएपुरवा, कमियार, माझा रायपुर, बहुवन माझा दक्षिणी, नकहरा आंशिक में बाढ़ की चपेट में हैं। इन गांवों के करीब 35 हजार की आबादी बाढ़ की समस्या से घिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग परसावल व कमियार के स्कूलों में तो रुके ही हैं बांध पर भी अपना ठिकाना बना लिया है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे हैं तो गांवों में भी काफी लोग रुके हुए हैं। प्रशासन बाढ़ चौकियों को सर्तक तो कर दिया है लेकिन अभी पर्याप्त सुविधा नहीं हो पाई है।
लोगों को खाने-पीने के सामानों के लिए इंतजाम करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि तहसील प्रशासन अभी बाढ़ के स्थिति की निगरानी कर रहा है। प्रशासन का मानना है कि अभी जलस्तर इस स्थिति में नहीं है कि घरों को नुकसान कर सके। वहीं बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि पानी भर जाने से गांवों में रुकना संभव नहीं है।

ऊंचे स्थानों पर ही व्यवस्था ही जानी चाहिए। भोजन का इंतजाम कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस तरह 35 हजार की आबादी के सामने कई तरह की समस्या शुरू हो गई है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों ने बाढ़ की स्थिति पर नजर तो रखनी शुरू कर दी है लेकिन प्रभावितों तक मदद पहुंचाने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed