फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   General knowledge questions proved tricky

Gonda News: सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझाया

Sun, 01 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
General knowledge questions proved tricky
टामसन इंटर कॉलेज में अपना रोल नंबर देखते व परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - संवाद
गोंडा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 के अंतिम दिन रविवार को करेंट अफेयर्स के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। वहीं, गणित के सवाल हल करने में समय प्रबंधन चुनौती बना रहा। हालांकि, अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य बताया। जिले के 16 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन


एलबीएस पीजी कॉलेज से परीक्षा देकर निकलीं बहराइच निवासी क्षमा सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था लेकिन करेंट अफेयर्स के सवालों ने परेशान किया। छह महीने के करेंट अफेयर्स की तैयारी की थी लेकिन पिछले वर्ष से जुड़े सवाल आने से दिक्कत हुई। बहराइच की ही सौम्या मिश्रा ने प्रश्नपत्र को अच्छा बताया। हालांकि, गणित के सवाल हल करने में समय प्रबंधन चुनौती बना रहा।
विज्ञापन


गोरखपुर केअतुल कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रही। प्रवेशद्वार पर ही घड़ी, कलावा और बेल्ट उतरवा लिए गए। हर्षित ने बताया कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं हुई लेकिन करेंट अफेयर्स के सवाल कठिन लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10745 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 7128 अभ्यर्थियों में से 5320 उपस्थित व 1808 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 7128 अभ्यर्थियों में से 5425 ने परीक्षा दी। 1703 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 10745 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।


इटियाथोक के जनता इंटर कॉलेज में भी दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और आधार सत्यापन के बाद प्रवेश दिया गया। गोरखपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच और आजमगढ़ समेत दूरदराज के जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र दूर आवंटित होने से आने-जाने में समय और धन दोनों अधिक खर्च हुए। लंबी दूरी तय करना भी चुनौतीपूर्ण रहा।

टामसन इंटर कॉलेज में अपना रोल नंबर देखते व परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - संवाद

टामसन इंटर कॉलेज में अपना रोल नंबर देखते व परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed