फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gas crisis changed the taste of big Mars reserves

Gonda News: गैस संकट ने बदला बड़े मंगल के भंडारों का स्वाद

Tue, 12 May 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gas crisis changed the taste of big Mars reserves
गोंडा। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत का असर अब धार्मिक आयोजनों और आस्था से जुड़े कार्यक्रमों पर दिखाई पड़ने लगा है। गैस संकट के कारण बीते ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर आयोजित होने वाले भंडारों का स्वरूप इस बार बदला नजर आया। शहर के गुरुनानक चौराहे पर पिछले करीब 30 वर्षों से आयोजित होने वाला पारंपरिक भंडारा इस बार बिना पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल और हलुए के आयोजित करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने इनकी जगह केला, कोल्डड्रिक्स, बिस्कुट, आइसक्रीम व शर्बत का वितरण किया।
विज्ञापन

आयोजक संगीता अग्रवाल ने बताया कि गैस सिलिंडर उपलब्ध न हो पाने के कारण इस बार पूड़ी सब्जी व छोला चावल तैयार कराना संभव नहीं हो सका। मजबूरी में इस बार श्रद्धालुओं को केला, शर्बत और बिस्कुट वितरित किए जा रहे हैं।उम्मीद जताई कि यदि अगले मंगलवार तक गैस सिलिंडर की व्यवस्था हो गई तो भोजन प्रसाद का भंडारा दोबारा शुरू किया जाएगा। गैस संकट के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े मंगल पर लगने वाले भंडारों की संख्या भी लगभग आधी रह गई है। कई आयोजकों ने सिलिंडर न मिलने और महंगे दामों पर गैस उपलब्ध होने की समस्या बताते हुए इस बार आयोजन छोटा कर दिया है।
विज्ञापन

कई वर्षों से भंडारे का आयोजन कर रहे शिवम तिवारी ने बताया कि सिलिंडर की व्यवस्था नहीं हो सकी। इस लिए इस बार भंडारे में फल वितरण करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने बताया कि बड़ा मंगल पर भंडारे केवल भोजन वितरण का माध्यम नहीं बल्कि आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed