{"_id":"61b8df352c811823974307ba","slug":"gang-raped-with-comrades-by-seducing-the-teenager-gonda-news-lko608954184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहलाकर ले गया युवक, साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बहलाकर ले गया युवक, साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
गोंडा। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी एक युवक बहलाकर बाइक से बिठा ले गया। युवक ने अपने साथियों संग किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने मामले में चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 14 वर्षीया बेटी को 11 दिसंबर की सुबह नवाबगंज गिर्द के हतवा गांव का रहने वाला नवीन कुमार निषाद बहला फुसलाकर कर बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गया था।
आरोप है कि नवीन ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म के बारे में किसी से न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया। आरोपी और उसके साथियों ने किशोरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर नवीन कुमार निषाद समेत चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी नवीन कुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके तीन अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।