फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gang rape with minor girl

सरेशाम नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 24 Feb 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with minor girl
गोंडा। स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जाता है कि 10वीं की यह छात्रा साइकिल से अपने स्कूल से घर लौट रही थी। तभी कुछ शोहदों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए।
विज्ञापन

जहां चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रों के शोर मचाने पर इन लोगों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गये। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। छात्रा ने कोतवाली मनकापुर में एक आरोपी को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। वह मंगलवार की सुबह साइकिल से स्कूल गई थी। स्कूल से छुट्टी होने पर दोपहर बाद वह अपने घर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच रास्ते में राजा साहब बेलभरिया फॉर्म हाउस के पास चार लोगों ने रोक उसे लिया और पास के गन्ने के खेत में खींच ले गए। इसके बाद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
आरोपियों के फरार होने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और अपने माता-पिता को आपबीती सुुनाई। छात्रा के मुताबिक वह चारों आरोपियों में से एक आरोपी को भलीभांति पहचानती है। छात्रा ने बताया कि चारों ने उसे सामूहिक दुष्कर्म के बारे में किसी से कुछ भी न कहने की धमकी दी है।
छात्रा ने कोतवाली मनकापुर में आरोपी खदेरू निवासी सरहवा कटहर बुटहनी को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली मनकापुर केातवाल केके राणा ने बताया कि छात्रा को महिला सिपाही की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस बीच पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसपी के मुताबिक छात्रा और आरोपियों के परिवार के बीच पहले से विवाद की जानकारी मिली है। मामले की पूरी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed