फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gang rape of two girl students, two arrested

Gonda: दो छात्राओं को चार युवकों ने बाइकों से अगवा कर जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 02:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 26 Aug 2024 02:08 PM IST
सार

मामले में छात्रा के पिता ने चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Gang rape of two girl students, two arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो छात्राओं को चार युवकों ने बाइकों से अगवा कर लिया और कुबरी जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी की तलाश में निकले एक छात्रा के पिता ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर चारों आरोपी भाग गए। छात्रा के पिता ने चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में आठवीं की छात्रा है। वह शनिवार सुबह अपनी सहेली व सहपाठी छात्रा (16) के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। वह दोनों स्कूल के पास पहुंचीं थीं तभी मझौवा तोग शाहपुर निवासी अनस अपने दोस्त पिपरा अदाई निवासी शादाब व दो अन्य साथियों के साथ दो बाइकों से पहुंचा।
विज्ञापन


चारों युवक बाइकों से ही बेटी और उसकी सहेली को अगवा कर ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर वह बेटी की तलाश में निकले थे। तभी चंद्रदीप घाट के पास बेटी की सहेली और कुबरी जंगल के पास बेटी दिखाई पड़ी। बेटी और उसकी सहेली ने बताया कि शादाब और अनस ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें अगवा कर लिया था और जंगल में ले जाकर धमकाते हुए दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर शादाब व अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed