फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gang rape case on six in Gonda

Gonda News: छह पर सामूहिक दुष्कर्म का केस

Sat, 10 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Gang rape case on six in Gonda
गोंडा। अदालत के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ थाना खोड़ारे में शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पिता चाय की दुकान चलाते हैं। उसकी दुकान पर अजय कुमार आते थे। अजय ने उसके पिता उसके संग शादी का प्रस्ताव रखा। अजय के साथी लाल बहादुर व अकबर अली ने गवाह बनकर 11 मई 2022 को अजय के संग उसकी शादी की नोटरी करा दी। शादी के बाद अजय उसे लेकर मुंबई चला गया। जहां अश्लील फिल्म दिखाकर अपने साथियों संग उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि अप्राकृतिक संबंध भी बनाया और अश्लील वीडियो बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। वह गर्भवती हो गई तो अजय ने अपने भाई विजय के संग मिलकर उसे पीटा और जबरन गर्भपात करा दिया।

प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर अजय कुमार वर्मा, उसके भाई विजय कुमार वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सुभाष वर्मा, लाल बहादुर वर्मा, अकबर अली के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed