फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Game exposed in land allocation, action started on former Tehsildar

Gonda News: भूमि आवंटन में खेल उजागर, पूर्व तहसीलदार पर कार्रवाई शुरू

Sat, 19 Aug 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Game exposed in land allocation, action started on former Tehsildar
गोंडा। तहसील सदर में भूमि आवंटन में फर्जीवाड़े के मामले में कार्रवाई तेज हुई है। साल 2013-14 में गलत तरीके से किए गए पट्टों के मामले में तत्कालीन तहसीलदार आनंद श्रीनेत की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मामले में तहसीलदार के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार करने का निर्देश दिया है। श्रीनेत अब तहसीलदार से एसडीएम के पद पर प्रोन्नत हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने एसडीएम सदर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। तहसील सदर में नियम विरुद्ध पट्टों के कई मामले सामने आ चुके हैं। इटियाथोक के पारासराय में तो सरकारी भूमि हड़पने के मामले में खेल सामने आ चुका है। हाल ही में इस क्षेत्र के लेखपाल बैकुंठनाथ तिवारी को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्त में लिया है। अब सदर तहसील के पूर्व तहसीलदार आनंद श्रीनेत के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। शासन से निर्देश मिलने पर मंडलायुक्त ने आनंद श्रीनेत के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों के आधार पर आरोप पत्र तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आनंद श्रीनेत ने अपने कार्यकाल में इटियाथोक विकासखंड में एक ही परिवार के कई सदस्यों को पट्टा दे दिया था। जबकि परिवार के किसी एक ही सदस्य को पट्टे का नियम है। तत्कालीन तहसीलदार आनंद श्रीनेत के कार्यकाल की पत्रावलियां खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed