फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fund dedication campaign will start at all places simultaneously

एक साथ सभी स्थानों पर शुरू होगा निधि समर्पण अभियान

Thu, 14 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fund dedication campaign will start at all places simultaneously
गोंडा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी तक श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान आरंभ हो रहा है। इसमें 15 जनवरी वाले दिन जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संघ, विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, किसान संघ, मजदूर संघ, विद्या भारती जैसे अनेक संगठन जुड़ कर अभियान को गति देंगे।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार से पूरे जिले में अभियान का शुभारंभ होना है, जिसमें सारे कार्यक्रम निश्चित कर दिए गए हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में संघ, विहिप, भाजपा इत्यादि संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। नगर क्षेत्र में यह कार्यक्रम नवीन मंडी में 12 बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार से झंझरी खंड का कार्यक्रम ब्लाक परिसर में, मुजेहना का ब्लॉक परिसर में, हलधरमऊ का कार्यक्रम चौरी चौराहे पर, कटरा खंड का ब्लाक परिसर में, परसपुर का बच्चा साहब के मैदान में, इटियाथोक का जयप्रभा ग्राम संस्थान परिसर में, रुपईडीह खंड का एक कार्यक्रम खरगूपुर में व दूसरा रामप्यारी इंटर कॉलेज आर्यनगर में, पंडरी कृपाल खंड का कार्यक्रम सम्मय माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed