फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Freight train crashed into dumper and truck

मालगाड़ी ने मारी डंपर व ट्रक में टक्कर

Tue, 19 Jan 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Freight train crashed into dumper and truck
गोंडा के कटरा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की टक्कर से क्षतिग्रस्त डंपर। - फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे लाइन के किनारे कोयला लदी खड़ी ट्रक तथा डंपर को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण जाम लग गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर में करीब एक बजे मनकापुर से आ रही मालगाड़ी का कटरा रेलवे स्टेशन पर तीन नंबर ट्रैक पर रेलवे लाइन के किनारे कोयला लाद कर खड़ी एक ट्रक तथा डंपर से टकरा जाने से दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त होने से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
गनीमत रही कि दोनों ट्रकों पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। टक्कर से मालगाड़ी के इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद मालगाड़ी के डिब्बे में फंसे डंपर को जेसीबी से हटाया गया। ट्रक से टक्कर के बाद मालगाड़ी खड़ी हो जाने से अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर जाने वाले मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

आने जाने वाले यात्री परेशान रहे। करीब एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों को हटा कर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया जा सका। तब जाकर रेलवे फाटक पर लगे जाम को खुलवाया जा सका। इस संबंध में स्टेशन मास्टर राम सूरत ने बताया कि कटरा रेलवे स्टेशन पर कोयले की लोडिंग अपलोडिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक तथा डंपर के ड्राइवर कोयला लाद कर अपनी गाड़ी को रेलवे लाइन के किनारे खड़ी करके पर्ची लेने गए थे। इतने में मालगाड़ी आ गई, जिससे लाइन के किनारे खड़े ट्रक का पिछला हिस्सा टकराया तथा थोड़ा आगे जाने पर डंफर के अगले हिस्से से टकरा गई।

दोनों ट्रकों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मालगाड़ी के इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना को अपने उच्च अधिकारियों को अवगत दिया है। अधिकारियों से मिले निर्देश के अनुसार ट्रकों के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed