फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Free government lands from encroachment within a month

Gonda News: एक माह में अतिक्रमण मुक्त कराएं सरकारी जमीनें

Sat, 18 Oct 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Free government lands from encroachment within a month
करनैलगंज तहसील सभागार में जनसमस्याएं सुनतीं डीएम नेहा शर्मा, साथ में एसडीएम नेहा मिश्रा व अन्य।
करनैलगंज। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम व एसपी ने 108 शिकायतें सुनकर 34 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। सुनवाई के बाद 20 परिवारों को घरौनी का वितरण किया गया। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने एक माह में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। गांव व शहर में ग्राम समाज या नजूल की भूमि पर कब्जेदारी की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम, एसपी के साथ ही एसडीएम नेहा मिश्रा व एएसपी राधेश्याम राय ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। बबुरास निवासी रामनरेश ने शिकायत कर बताया कि पावर कॉर्पोरेशन ने उनके खेत में जबरन बिजली का खंभा लगा दिया। सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए, खंभे से करंट उतर रहा है। करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत भी हो चुकी है। कई बार प्रार्थनापत्र दिया गया, मगर खंभा नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम रामगढ़ निवासी सीतापति ने प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत की। बताया कि वह सामुदायिक शौचालय में केयरटेकर पद पर काम कर रही हैं। चार वर्ष से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। हटही हलधरमऊ निवासी केतकी ने बताया कि उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत है। ग्राम विकास अधिकारी नकल नहीं दे रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलास्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर करें निस्तारण
डीएम प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की जाए। स्थलीय जांचकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि तालाब की जमीन, चकरोड व नाली पर अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाएं। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। जिसका लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

40 में से दो का हुआ निस्तारण
तरबगंज। तहसील तरबगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने 40 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। बेलसर के नियावां निवासी हरिशंकर ने बताया कि खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोनौली मोहम्मदपुर निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत में लेखपाल ने फर्जी रिपोर्ट लगा दी। गौहानी निवासी नूरजहां ने बताया कि उनके नाम आवंटित पट्टे की भूमि पर दूसरे का कब्जा है। तहसीलदार आशुतोष पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed