{"_id":"69e276c4affd7b882e04ab36","slug":"fraudsters-entered-the-house-posing-as-fake-vigilance-officers-gonda-news-c-100-1-slko1026-156465-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर घर में घुसे जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर घर में घुसे जालसाज
Fri, 17 Apr 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर के एक गांव में शुक्रवार को विजिलेंस अधिकारी बनकर आए जालसाजों ने एक घर में घुसकर अभद्रता की। पीड़िता के अनुसार बोलेरो सवार कुछ लोग खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर जबरन घर में दाखिल हुए और वहां मौजूद युवती से बदसलूकी की।
शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)