{"_id":"6262e58ca100ad4abb3a3ce5","slug":"fraud-train-e-tiket-gonda-news-lko6273465188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ई-टिकट के फर्जीवाड़े के आरोपी की डेढ़ करोड़ की संपति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ई-टिकट के फर्जीवाड़े के आरोपी की डेढ़ करोड़ की संपति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ारे (गोंडा)। रेल ई-टिकट के फर्जीवाड़े के आरोपी शमशेर आलम की डेढ़ करोड़ की चल व अचल संपत्ति जिला मजिस्ट्रेट बस्ती के आदेश पर शुक्रवार को पहुंची बस्ती और मनकापुर की राजस्व टीम ने जब्त कर ली।
थाना खोड़ारे क्षेत्र के कोल्हई गरीब का रहने वाला शमशेर आलम रेल ई-टिकट का बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा करता था। उसका नेटवर्क मुंबई तक था। मामले की जांच कर रही आरपीएफ मुंबई की टीम ने केस दर्ज कर शमशेर को अभियुक्त बनाया था। बस्ती जनपद के कोतवाली नगर में भी शमशेर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बस्ती पुलिस ने उस पर और उसके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
इसके बाद बस्ती पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर के मामले में जिला मजिस्ट्रेट बस्ती के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार बस्ती केके मिश्रा, नायब तहसीलदार मनकापुर शिवदयाल तिवारी राजस्व टीम व पुलिस टीम के साथ कोल्हई गरीब गांव पहुंचे। शमशेर आलम की 81 लाख 34 हजार की 59.62 बीघा भूमि व 73 लाख की दो ट्रकें जब्त कर ली। नायब तहसीलदार शिवदयाल तिवारी ने बताया कि चल अचल संपत्ति मिलाकर कुल 1 करोड़ 54 लाख 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। नायब तहसीलदार बस्ती केके मिश्रा ने बताया कि जब्तीकरण की रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट बस्ती को सौंपी जाएगी।