फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fraud,gonda,bank,rupees

Gonda News: हेराफेरी कर 54 लोगों ने बैंक से निकाले 12.67 करोड़ृ

Thu, 29 Dec 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
fraud,gonda,bank,rupees
झंझरी (गोंडा)। भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा में 12 करोड़ 67 लाख रुपये के भुगतान में हेराफेरी का मामला सामने आया है। बैंक में 54 लोगों ने केसीसी बनाकर धन की निकासी की। इसके बाद किसी ने भी केसीसी से निकाले गए धनराशि को जमा भी नहीं किया है, जबकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पहले निकाली गई धनराशि जमा करनी होती है।
विज्ञापन

बैंक में हेराफेरी का मामला आंतरिक जांच में सामने आया है। इसका खुलासा होने से बैंक में खलबली मची है। शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा में केसीसी बनवाकर ऋण निकालने का खेल साल 2015 से शुरू हुआ। इस साल में चार लोगों ने पहले रुपये निकाले। इसके बाद साल 2016 में छह लोगों ने निकाले और साल 2018 में 10 लोगों ने केसीसी से रुपये निकाले और फिर जमा नहीं की।
विज्ञापन

साल 2019 में 33 लोगों और साल 2020 में एक ने केसीसी बनवाया। पांच सालों में 54 लोगों ने किसान के रूप में केसीसी बनवाकर रुपये निकाले। बैंक को लगातार रुपये जमा न होने पर आंतरिक जांच शुरू हुई तो मामले का खुलासा हुआ। अब मामले की जांच पुलिस कर रही है। शाखा प्रबंधक की ओर से दी गई तहरीर के हिसाब से मामले की छानबीन हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

केसीसी बनवाने वालों ने कई और बैंकों में खोला खाता
बैंक की कृषि शाखा में जिन लोगों के मामले पकड़ में आए हैं, उन लोगों ने अन्य बैंकों में भी खाता खुलवा लिया था। इससे संदेह और बढ़ गया। बैंक ने खातों की जांच किया तो फर्जीवाड़ा सामने आया। अब किसान बनकर केसीसी बनवाने वाले ही खोजे नहीं मिल रहे हैं।
बैंक में केसीसी बनवाकर धनराशि निकाली गई है। इन लोगों ने अन्य बैंकों में भी केसीसी खाते खुलवाए हैं। एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
अनिल कुमार, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा
शाखा प्रबंधक की तहरीर मिली है, जानकारी किया जा रहा है। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। राकेश कुुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed